फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck hits bike-borne cousins; both die.

Banda News: बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike-borne cousins; both die.
संदीप कोटार्य। फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
अतर्रा (बांदा)। भाई की शादी में शरीक होने जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर पर सादगी से शादी की रस्में अदा की गईं। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन




नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव निवासी संजय कोटार्य ने बताया कि उसके भाई विजय की शादी शुक्रवार की रात थी। बरात बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव गई थी। शादी में शरीक होने के लिए उसका भाई संदीप कोटार्य (35) अपने सगे चचेरे भाई महेश (30) के साथ बाइक से मरौली गांव जा रहे थे। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने दोनों बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। हादसे में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को देर रात रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से कोहराम मच गया। शादी की रस्में भी गमगीन माहौल और सादगी से निपटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय के मुताबिक संदीप चार भाइयों में बड़ा था। मुंबई से 15 दिन पहले आया था। घर में पत्नी रामकुमारी व एक पुत्र एक पुत्री है। मां मुलिया हैं। पिता का निधन हो चुका है। उधर, महेश मजदूरी करता था। घर में पत्नी लीलावती व एक पुत्र है। दो भाइयों में बड़ा था।




अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पचोखर गांव के पास हादसा हुआ है। वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक नंबर के आधार पर उनके घरवालों को सूचना दी गई थी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed