{"_id":"6a38370cfed08ea1d90fc3ce","slug":"tubewell-non-functional-for-10-years-yet-salaries-are-being-drawn-banda-news-c-212-1-bnd1007-148664-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नलकूप 10 वर्ष से बंद, फिर भी ले रहे तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नलकूप 10 वर्ष से बंद, फिर भी ले रहे तनख्वाह
Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। कटरा कालिंजर गांव में जल संस्थान के अंतर्गत संचालित नलकूप 10 वर्षों से बंद है। इसके बावजूद दो कर्मचारी 4200 रुपये प्रतिमाह ले रहे हैं। यह साठगांठ अधिकारियों की अनदेखी से फलफूल रही है। यह शिकायत गांव के लोगों ने राज्यमंत्री से भेंटकर की।
गांव के मनीष, आशीष, अनिल, लड़कू, सोनू, मनोज, नीलांशु त्रिवेदी आदि ने बताया कि कटरा कालिंजर में स्थित नलकूप 10 वर्षों से बंद है। क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। बताया कि नलकूप बंद होने के बावजूद वहां कार्यरत बताए जा रहे लोगों द्वारा वर्षों से वेतन लिया जाता है, जबकि क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। आरोप लगाया कि जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही अथवा उच्चाधिकारियों की कथित साठगांठ के चलते यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है। (संवाद)