सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two accused in the robbery of a chaat vendor were nabbed in an encounter.

Banda News: चाट दुकानदार से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे गए

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused in the robbery of a chaat vendor were nabbed in an encounter.
आरोपी रविप्रकाश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बांदा। चाट दुकानदार के साथ तमंचा के बल पर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के रुपये व तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पैलानी क्षेत्र के गड़ोला गांव निवासी संदीप गुप्ता के साथ 20 जून की शाम चाट/चाउमीन आदि की बिक्री कर घर जाते समय नरौली के पास बाइक सवार बदमाशों तमंचा दिखाकर लूट की थी। पैलानी में लूट की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।




इस बीच रविवार की रात पैलानी मरझा-पड़ेरी मार्ग पर बाइक के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के बैठे होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों नरौली गांव के राम उर्फ भास्कर व रवि प्रकाश को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व दो खोखा कारतूस सहित लूट के तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर रुपये आदि लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था, साथ ही बताया कि रविवार को पुनः वह लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, पुलिस टीम द्वारा और गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों और कितने से लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। राम उर्फ भास्कर पर पूर्व में भी लूट और हत्या के भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर पैलानी राममोहन राय, चौकी प्रभारी खप्टिहाकलां कृष्ण प्रताप सिंह, इकरार अहमद, मनोज यादव, यशवंत सिंह आदि शामिल रहे।

आरोपी रविप्रकाश। स्रोत: पुलिस

आरोपी रविप्रकाश। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed