फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two brothers who opened fire with a pistol were arrested within three hours.

Banda News: तमंचे से फायरिंग करने वाले दो सगे भाई तीन घंटे में गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who opened fire with a pistol were arrested within three hours.
बांदा। बबेरू थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने वाले दो सगे भाइयों को घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन




ग्राम पड़री निवासी चुन्ना उर्फ रामबहादुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार जून की रात गांव के ही राजेश और सुरेंद्र उर्फ चुनकू ने मामूली विवाद पर गाली-गलौज करते हुए उस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दबिश के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर हवाई फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उनके खिलाफ हत्या, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed