{"_id":"6a03675221e3b351cb037592","slug":"two-bullets-fitted-with-modified-silencers-seized-12-vehicles-challaned-banda-news-c-212-1-bnd1018-146350-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मोडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट सीज, 12 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मोडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट सीज, 12 वाहनों का चालान
Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परिवहन विभाग ने मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया, जबकि कुल 12 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई।
जांच में दो बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए, जिनसे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त सात अन्य वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में और पांच वाहनों का प्रेशर हॉर्न के उपयोग के लिए चालान किया गया। आरटीओ प्रवर्तन उदय वीर सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाते हैं। एआरटीओ परिवहन श्यामलाल ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और अनधिकृत मॉडिफिकेशन से बचने की अपील की।