{"_id":"6a397e6eaef4fe632b0308a3","slug":"two-constables-involved-in-illegal-mining-and-transportation-sent-to-police-lines-banda-news-c-212-1-bnd1007-148682-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त दो सिपाही लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरैनी। करतल चौकी में तैनात दो सिपाहियों रुपेंद्र और पवन पर अवैध खनन और परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी है।
करतल क्षेत्र के बिलहरका गांव के जगपाल, सुमित, धीरज, कल्याण व अन्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में ट्रैक्टरों और पोकलेन मशीनों के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायत में करतल चौकी में तैनात सिपाहियों पर खनन करने वालों को संरक्षण देने और अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों से प्रति ट्रैक्टर दो हजार रुपये तक की वसूली की जाती थी। गांव के लोगों ने अवैध खनन की शिकायत पुलिस चौकी और थाने में की, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जाती। शिकायत करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी तक दी जाती थी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने प्राथमिकी जांच कराई तो सिपाही रूपेंद्र और पवन की भूमिका पाई गई। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि शिकायत के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।