{"_id":"6a6a37f69741c9bf190287ec","slug":"two-dead-including-a-boy-and-four-injured-in-head-on-collision-between-motorcycles-banda-news-c-212-1-sknp1006-150239-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बालक समेत दो की मौत, चार घायल
Wed, 29 Jul 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21- मृतक जुगल किशाेर। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूपुर के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने एक बुजुर्ग और एक 11 वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पोंगरी निवासी जुगुल किशोर मिश्र (65) अपने गांव के ही बबलू आरख (40) के साथ बाइक से करतल की ओर जा रहे थे। उधर, गांव गौर शिवपुर निवासी अवधेश यादव (28) अपनी बहन बसंती (38), भांजी संतोषी (13) और भांजे अंकुर (11) को लेकर करतल से नरैनी की ओर आ रहे थे। बाबूपुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी में जुगुल किशोर मिश्र और अंकुर यादव को डॉ. मनीष ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं बबलू आरख, अवधेश यादव, बसंती यादव और संतोषी यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी से हुआ हादसा
नरैनी। यातायात नियमों की अनदेखी से दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एक बाइक पर चार और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसा तेज रफ्तार के चलते संतुलन बिगड़ने से हुआ। मृतक अंकुर के पिता विजय शंकर यादव ने बताया कि उनका पुत्र जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। पिता खेती-किसानी करते हैं। उधर, मृतक जुगुल किशोर मिश्र के पुत्र सत्यम ने बताया कि पिता खेती-किसानी करते थे। वह बुधवार को सबमर्सिबल के पाइप लेने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
हादसे के कारण की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रवीण यादव
क्षेत्राधिकारी, नरैनी।