{"_id":"6a63ad344aad100e630e0076","slug":"two-inter-district-thieves-nabbed-68-kg-of-wire-and-weapons-recovered-banda-news-c-12-1-knp1100-1597636-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा, 68 किलो तार और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा, 68 किलो तार और हथियार बरामद
Fri, 24 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-पुलिस गिरफ्त में आरोपी दीपक और सैफ। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तिंदवारी पुलिस ने दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 68 किलोग्राम चोरी के बिजली के तार, एक कटर, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त फतेहपुर और प्रयागराज के रहने वाले हैं।
तिंदवारी निवासी आदित्य ने 22 जुलाई 2026 को अपने स्टोर से एल्युमीनियम के बिजली के तार चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। वैज्ञानिक साक्ष्यों और सूचना पर बृहस्पतिवार रात गौखरही मोड़, परसोडा गांव से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम फतेहपुर के थाना कोतवाली नगर के गांव बेलदरइया बाकरगंज निवासी दीपक और प्रयागराज के थाना कर्नलगंज स्थित ओल्ड कटरा बख्तियारी निवासी सैफ बताए हैं।
दोनों ने एक जनवरी 2026 को तिंदवारी से ई-रिक्शा की बैटरी और सात जून 2026 को भिटोरा से टॉवर के कार्ड चोरी करने की बात कबूली।
उन्होंने 22 जुलाई को बिजली के तार के बंडल चोरी कर भागने का भी जुर्म स्वीकार किया। पुलिस टीम अब यह जांच कर रही है कि इन चोरों ने और किन-किन स्थानों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 68 किलोग्राम एल्युमीनियम के बिजली के तार बरामद किए हैं। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल एक चारपहिया वाहन, एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक लोहे का कटर भी मिला है। सैफ का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें प्रयागराज के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध चार मामले दर्ज हैं।