{"_id":"6a00cf18ddad4ec3b7085635","slug":"two-robbery-accused-arrested-by-police-one-arrested-in-encounter-banda-news-c-212-1-bnd1017-146217-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के दो आरोपी, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के दो आरोपी, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 11 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 22 गिरफ्तार उमेश। स्त्रोत : पुलिस
- फोटो : शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। जनपद के थाना बदौसा क्षेत्र में महिला से हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना बदौसा और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से लूटे गए जेवर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचे और कारतूस बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बीती 1 मई को नांदनमऊ निवासी एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात जवान अजयपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बिजली कर्मचारी बनकर मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसकर मेरी मां के साथ मारपीट कर बंधक बनाने के बाद लूटपाट की थी। शिकायत के आधार पर थाना बदौसा में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज, यक्ष ऐप की मदद से पुलिस को पता चला कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से अतर्रा से कर्वी की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम तुर्रा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी आदेश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। एक अन्य साथी बबेरू निवासी उमेश को भी गिरफ्तार किया गया। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में दोनों के पास से लूटे गए जेवर, जिसमें एक मंगलसूत्र और दो अंगूठियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो तमंचे 315 बोर, कारतूस और खोखे कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी थाना बिसंडा के पुनाहुर गांव निवासी आदेश पुत्र राजकुमार पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह एक सक्रिय गैंग का लीडर बताया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले और अपने सगे चाचा की हत्या का मामला भी शामिल है। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था। इस मामले में दो अन्य आरोपी बिसंडा निवासी राघव और बदौसा के नांदनमऊ निवासी अशोक को भी वांछित घोषित किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
Trending Videos

फोटो - 22 गिरफ्तार उमेश। स्त्रोत : पुलिस- फोटो : शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।