फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two sentenced to five years' imprisonment in Gangster Act case.

Banda News: गैंगस्टर में दो को पांच-पांच साल का कारावास

Tue, 18 Aug 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 18 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two sentenced to five years' imprisonment in Gangster Act case.
बांदा। गैंगस्टर एक्ट के करीब 10 वर्ष पुराने मामले में विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट श्रीपाल सिंह की अदालत ने दो दोषियों भुल्ली व लाला यादव को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा छह-छह हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार थाना बदौसा में 25 जून 2015 को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत भुल्ली उर्फ शिवशरण यादव व लाला यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। उतरवां निवासी भुल्ली गिरोह का लीडर था जबकि लाला यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन

मामले में साक्षी धर्मनारायण द्विवेदी, जो वन विभाग से संबंधित तथ्य साक्षी थे, उनके बयान के अनुसार 13 जुलाई 2014 की घटना में बबेरू रोड, उतरवा क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर द्वारा बालू खनन किए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी तक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में न्यायालय ने 11 नवंबर 2016 को दोनों के विरुद्ध आरोप निर्धारित किए गए थे। न्यायालय ने उपलब्ध मौखिक व अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर भुल्ली व लाला यादव को दोषी पाया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
----------
ससुरालियों पर जानलेवा हमले में तीन साल की सजा
बांदा। ससुराल में आकर पत्नी, साले व सास के साथ मारपीट करने के दोषी को स्पेशल जज ईसीएक्ट संजय कुमार सिंह की अदालत ने सजा सुनाई। दोषी झांसी के टहरौली निवासी ओमप्रकाश को तीन साल के कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया गया है। दोषी जेल में निरुद्ध होने की वजह से सजायवती वारंट बनाकर भेजा गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्यामसुंदर ने अपने दामाद ओमप्रकाश के खिलाफ गिरवां थाने में 14 अगस्त 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि दोषी उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित भी करता था। इस मामले में न्यायालय ने ओमप्रकाश को जानलेवा हमले का दोषी पाया और उसे सजा सुनाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed