{"_id":"6a81f7ee655dce03a80c6185","slug":"two-special-trains-regularized-for-passengers-banda-news-c-12-1-knp1100-1619789-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें कीं नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें कीं नियमित
Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दादर-बलिया और दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों का बांदा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
रेलवे ने 15 अगस्त को दोनों ट्रेनों के संचालन और ठहराव का समय जारी किया है। ट्रेन संख्या 11043/11044 दादर-बलिया-दादर एक्सप्रेस को नियमित किया गया है। दादर से ट्रेन 17 अगस्त 2026 से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं बलिया से वापसी में इसका संचालन 19 अगस्त से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगा।
बांदा में 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी और 2:47 बजे रवाना होगी। वापसी में 11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस रात 3:03 बजे बांदा पहुंचेगी और 3:08 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के मार्ग में महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, हरदा, भुसावल, नासिक रोड और कल्याण समेत कई स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआरडी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के तीन, एसी द्वितीय श्रेणी का एक और स्लीपर श्रेणी के सात कोच होंगे। यानी प्रत्येक ट्रेन में कुल 17 कोच की संरचना रहेगी।
रेलवे ने ट्रेन संख्या 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर स्पेशल को भी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। दादर से यह ट्रेन 18 अगस्त 2026 से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। गोरखपुर से इसका संचालन 20 अगस्त से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा।
बांदा में 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी और 2:47 बजे रवाना होगी। वहीं 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस रात 3:03 बजे बांदा पहुंचेगी और 3:08 बजे रवाना होगी।