सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two teenagers kidnapped, escaped from the jungle and reached Jhansi

Banda News: दो किशोरों का अपहरण, जंगल से भागकर झांसी पहुंचे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers kidnapped, escaped from the jungle and reached Jhansi
अपह्त पवन कुशवाहा और सुनील। स्रोत परिजन।
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में दो किशोरों के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार को घर से कुछ ही दूरी पर कैथा तोड़ रहे दो किशोरों को अज्ञात कार सवारों ने अगवा कर लिया। बच्चों को बेहोश कर बंधक बनाया गया था।
Trending Videos

ओरन के माया नगर निवासी 15 वर्षीय पवन और उसका 14 वर्षीय दोस्त सुनील सुबह मंदिर दर्शन के बाद घर लौट रहे थे। घर से करीब 200 मीटर दूर वे कैथा के फल तोड़ रहे थे। तभी एक चार पहिया वाहन चालक ने उनसे पेट्रोल पंप का पता पूछा। बातचीत के दौरान चालक ने उनकी नाक पर कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने खुद को कार के अंदर बंद पाया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात झांसी रेलवे पुलिस ने परिजनों को बच्चों के सुरक्षित मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहृत किशोरों ने बताया कि शाम को झांसी से पहले एक जंगल क्षेत्र में वाहन रोका गया। होश आने पर उनके हाथ बंधे हुए थे। उन्होंने वहां दो अन्य लड़कों और एक व्यक्ति को देखा। अवसर पाकर दोनों किशोर वहां से भाग निकले। आरोपियों ने उनका पीछा भी किया। किशोर रेलवे लाइन तक पहुंच गए और जान बचाने के लिए लगातार दौड़ते रहे। वह पहले चार से पांच किलोमीटर जंगल में दौड़े फिर करीब 15 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के सहारे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई जिसके बाद उन्हें सुरक्षा में लिया गया। परिजन मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अपर पुलिस डॉ. शिवराज ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed