{"_id":"6a231e43aaa2d758e7064bca","slug":"unable-to-bear-the-shock-of-her-husbands-death-the-married-woman-hanged-herself-banda-news-c-212-1-bnd1018-147741-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी विवाहिता, फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी विवाहिता, फंदा लगा दी जान
Sat, 06 Jun 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव में पति की मौत के गम में डूबी एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमलोखर गांव निवासी 20 वर्षीय मनीषा ने मंगलवार को घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर गए थे। खेत में करंट लगने से उनके जानवरों की मौत हो गई थी, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे थे। वापस लौटने के बाद उन्होंने मनीषा को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर मनीषा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव के पूर्व प्रधान रामस्वरूप ने बताया कि करीब 15 दिन पहले हुए एक हादसे में मनीषा के पति और ससुर की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से वह गहरे सदमे में थी। दो जून को ही दोनों की तेरहवीं संपन्न हुई थी। बताया कि मनीषा की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और पति की असमय मौत के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।