फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle kidnapped nephew for Rs 10 lakh, arrested in Rohtak

Banda News: 10 लाख के लिए मामा ने किया था भांजे का अपहरण, रोहतक में दबोचा गया

Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 09 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uncle kidnapped nephew for Rs 10 lakh, arrested in Rohtak
फोटो - 20 पीड़ित के घर के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी व्यवसायी के पुत्र का अपहरण उसके ही सगे मामा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया था। व्यवसायी की पत्नी से आरोपी 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बबेरू कस्बे में दिनदहाड़े हुए अपहरण की इस घटना में बांदा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए उन्हें हरियाणा के रोहतक जिले में एक होटल से न सिर्फ बच्चे को सकुशल तलाश कर लिया बल्कि मामा समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि गिरफ्तारी दूसरे प्रदेश में होने के चलते रोहतक पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लिया है।
विज्ञापन




बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी व्यापारी अनिल कुमार के इकलौते पुत्र हर्षित (10) का एक अनजान बाइक सवार ने बृहस्पतिवार को दोपहर स्कूल से लौटते वक्त अपहरण कर लिया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आशंका के आधार पर कोतवाली में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लग गया था। इसके बाद 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बच्चे की तलाश के लिए चार टीमों में एसओजी, कोतवाली पुलिस, साइबर व सर्विलांस टीम को लगाया था। टीमों ने घटनास्थल से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की तो आरोपियों की लोकेशन शुक्रवार को आगरा में मिली थी। पुलिस टीम आगरा पहुंची तो आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद बच्चे के मामा रामजी ने अपनी बहन रश्मि देवी (बच्चे की मां) को कॉल करके बताया कि वह अपहरणकर्ताओं को जानता है। वह लोग 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को शक न हो इसके लिए बच्चे के घर में मौजूद पुलिस टीम ने 12-12 हजार करके दो बार रुपये संबंधित खाते में ट्रांसफर कराए। इस बीच पुलिस पीछा करती हुई हरियाणा के रोहतक तक पहुंच गई। वहां आरोपी रोहतक में एक होटल में रुके थे। पुलिस ने होटल के कमरे से निकले एक आरोपी को पकड़ लिया।
उसी आरोपी के सहारे पुलिस होटल के कमरे तक पहुंच गई और तीनों आरोपियों को दबोचा। इस बीच बांदा पुलिस से मिली जानकारी के चलते रोहतक पुलिस भी वहां पहुंच गई। रोहतक पुलिस ने तीनों आरोपियों महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के सूपा गांव निवासी रामजी, उसके साथी हरियाणा के सोनीपत के अर्बन स्टोर थाना क्षेत्र के बोर गांव निवासी अनीस व सेक्टर चार रोहतक निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतक पुलिस लिखा-पढ़ी कर रही है।
--------

बहन से दो साल पहले आरोपी ने लिए साढ़े तीन लाख रुपये उधार



-रुपये नहीं लौटाने में दोनों परिवारों के बीच था मनमुटाव

-बहन के पति को 40 लाख रुपये मिलने की आरोपी को मिली थी जानकारी, तभी रची साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा (बबेरू)। बबेरू कस्बे से व्यवसायी पुत्र के अपहरण का मुख्य आरोपी बच्चे का मामा रामजी महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के सूपा गांव निवासी है। आरोपी की उम्र 25 साल बताई जा रही है। वह गुड़गांव में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी ने दो साल पहले बच्चे की मां रश्मि देवी यानि अपनी बहन से साढ़े तीन लाख रुपये उधार लिए थे। जिसको वह लौटा नहीं रहा था। इससे परिवार के बीच अनबन भी रहती थी। इस बीच व्यवसायी अनिल कुमार को किसी पेंशन आदि के 40 लाख रुपये मिलने की जानकारी उसे हो गई थी। रुपये के चक्कर ने उसने अपने इकलौते भांजे के अपहरण की साजिश रच डाली। इसमें अपने दो अन्य साथियों को भी शामिल कर लिया था। गुरुवार को दोपहर मुख्य आरोपी अपने भांजे के पास पहुंचा और उसने उसे बाइक में बैठाकर निकल गया था। बबेरू के बाहर उसके दोनों साथी उसका इंतजार कर रहे थे। वहां से वह बच्चे को कार से लेकर आगरा पहुंचे थे। इस बीच लोकेशन ट्रेस करते पुलिस भी उनके पीछे लग गई थी।
-----------

मुख्य आरोपी अपनी बहन को करता रहा फोन पर गुमराह

-आगरा पहुंचकर करना शुरू की थी कॉल, अपहरणकर्ताओं को पंजाब का बताया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अपहरण की घटना का मुख्य आरोपी रामजी अपनी बहन को शुक्रवार को दोपहर से फोन करके लगातार गुमराह कर रहा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी एक-एक मूवमेंट का पुलिस को पता चल रहा है। दोपहर के समय उसने आगरा पहुंचकर अपनी बहन रश्मि देवी के मोबाइल नंबर में कॉल करना शुरू किया। उसने बताया कि वह अपहरणकर्ताओं के संपर्क में है। वह बच्चे के एवज में 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। अपहरणकर्ता पंजाब से हैं। तुम पैसा भेजना शुरू कर दो।
इस पर पुलिस के कहने पर ही रश्मि देवी अपने घर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए दो बार में 12-12 हजार रुपये भेजे भी। इससे आरोपियों को शक नहीं हो पाया और वह अपनी सफलता पर इतराते हरियाणा राज्य के रोहतक तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
--------
सटीक रणनीति और घेराबंदी से बांदा पुलिस को मिली कामयाबी
-होटल में सीसीटीवी से पुलिस ने ट्रेस किए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अपहरण की इस घटना में पुलिस ने सटीक रणनीति अपनाई। दो टीमें आरोपियों के पीछे लगाई और दो टीमें व्यवसायी के घर में तैनात कीं। एक-एक आने वाली कॉल को ट्रेस किया गया। लगातार आरोपियों से बातचीत और सर्विलांस साइबर एक्सपर्टों की टीम के जरिए बांदा पुलिस होटल तक पहुंच गई। वहां सीसीटीवी में देखा गया और बच्चे की फोटो दिखाई तो होटल मैनेजर बताया कि तीन लोग एक बच्चे के साथ होटल में रुके हैं। इस बीच बच्चे के मामा रामजी का एक साथी कमरे के बाहर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके बाद पुलिस उसके साथ रूम तक पहुंच गई और बच्चे को सकुशल तलाश कर लिया।

---------

वर्जन



हरियाणा राज्य के रोहतक जिले से अपहृत बालक को सकुशल तलाशा गया है। आरोपी सगे मामा व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतक पुलिस इस मामले में लिखा-पढ़ी कर रही है। लिखा-पढ़ी के बाद आरोपियों को बांदा लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।



पलाश बंसल



पुलिस अधीक्षक, बांदा

फोटो - 20 पीड़ित के घर के बाहर तैनात पुलिस। संवाद

फोटो - 20 पीड़ित के घर के बाहर तैनात पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed