सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle rapes niece, arrested

Banda News: चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uncle rapes niece, arrested
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी ही 18 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




बीते बुधवार की देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका चाचा घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने युवती को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से सहमी युवती ने बाद में साहस जुटाकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। यह सुनकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पीड़िता को लेकर देहात कोतवाली पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed