{"_id":"6a761f0f99c140a452047f74","slug":"unpaved-road-turned-into-a-quagmire-passage-extremely-difficult-banda-news-c-212-1-bnd1007-150618-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कच्ची सड़क दलदल में तब्दील, निकलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कच्ची सड़क दलदल में तब्दील, निकलना दूभर
Fri, 07 Aug 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14- तिंदवारी कस्बे के कबीर नगर में कीचड़ युक्त मार्ग से गुजरते स्थानीय। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। नगर पंचायत के मोहल्ला कबीर नगर में बारिश के बाद मुख्य कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। इससे जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल होते हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं। कीचड़ और दलदल के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने, किसानों को खेतों तक जाने तथा महिलाओं और बुजुर्गों को दैनिक कार्यों के लिए निकलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बताया कि हल्की बारिश से ही सड़क की स्थिति बद से बदतर हो जाती है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले के भोला, कमलेश सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल मिट्टी व गिट्टी डालकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी निर्दोष कुमार ने बताया कि अगले दो दिनों में मार्ग पर जीएसबी (जीरा गिट्टी) डलवा दी जाएगी। कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़क का स्थायी मरम्मत कार्य भी कराया जाएगा।