{"_id":"6a7620ce1e38d71dc802395f","slug":"uproar-over-pregnant-womans-death-nursing-home-sealed-banda-news-c-215-1-ckt1003-134708-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गर्भवती की मौत होने पर हंगामा, नर्सिंगहोम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गर्भवती की मौत होने पर हंगामा, नर्सिंगहोम सील
Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट)। यमुना रोड स्थित नर्सिंगहोम में शुक्रवार को इलाज के दौरान नौ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई।
परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उप जिलाधिकारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। अस्पताल को सील करा दिया।
मटियारा निवासी सुशील की पत्नी चुन्नू देवी (35) को पेट दर्द होने पर परिजन नर्सिंगहोम में ले गए थे। भर्ती के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज के लिए 30 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन व थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने अस्पताल के कागजात न मिलने पर बंद करने के निर्देश दिए। पति सुशील ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जांच टीम भेजने की बात कही है और अस्पताल को सील कर दिया गया है। (संवाद)