फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Upset over his father's scolding, a teenager committed suicide by jumping into the Ken River.

Banda News: पिता की डांट से नाराज किशोर ने केन नदी में कूदकर दी जान

Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Upset over his father's scolding, a teenager committed suicide by jumping into the Ken River.
बांदा। पढ़ाई से ध्यान हटाकर दिन भर मोबाइल में रील और गेम खेलने पर पिता की डांटा तो किशोर ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा स्थित अंश कुम्हारन डेरा निवासी राजेंद्र भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिल्ला सड़क में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी निर्मला भी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। दोनों पति-पत्नी परिवार सहित स्कूल परिसर में ही रहते हैं। शुक्रवार को राजेंद्र ने अपने 17 वर्षीय पुत्र अनुज को दिन भर मोबाइल चलाने और पढ़ाई में ध्यान न देने पर डांटा था। पिता की डांट से नाराज होकर अनुज देर शाम घर से निकला और भूरागढ़ स्थित केन नदी पुल पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किशोर को नदी में कूदते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन






सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद किशोर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भूरागढ़ चौकी प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed