{"_id":"6a5e643885e66deda80b89b0","slug":"vegetable-and-grain-trading-begins-at-the-mandi-life-returns-to-normal-banda-news-c-212-1-sknp1006-149856-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडी में शुरू सब्जी-अनाज का कारोबार, पटरी पर लौटा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडी में शुरू सब्जी-अनाज का कारोबार, पटरी पर लौटा जीवन
Mon, 20 Jul 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5- गल्ले की आढ़त पर अनाज की सफाई करते मजदूर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडी समिति में करीब आठ दिन चली गल्ला कारोबारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। अनाज और सब्जी का कारोबार धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सोमवार को, हड़ताल समाप्त होने के दूसरे दिन, मंडी में मजदूर आढ़तों पर काम करते तो कुछ पल्लेदार काम के इंतजार में बैठे मिले।
पल्लेदारों ने बताया कि आढ़तें खुल गई हैं और कारोबारी किसानों से संपर्क कर रहे हैं। गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलराम सिंह और अंकित बासू समेत कई अधिकारियों ने धरना समाप्त कराया था।
व्यापारियों की एक मांग सब्जी कारोबारियों को मंडी के दूसरे गेट पर स्थानांतरित करने की थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। मंडी समिति ने बैरिकेडिंग भी कर दी है।
विज्ञापन
मंडी में सुरक्षा और व्यवस्था के आश्वासन
मंडी परिसर में जलनिकासी और सफाई व्यवस्था मजबूत करने की मांग पर मंडी समिति के उप निदेशक व सचिव ने जल्द बजट स्वीकृत कर निस्तारण का आश्वासन दिया। सीसीटीवी कैमरों के लिए तीन लाख रुपये तक का बजट स्वीकृत करने का आश्वासन भी मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कारोबारियों की सुरक्षा के लिए मंडी परिसर में एक अस्थायी पुलिस चौकी बनाने की बात कही। इसमें एक उप निरीक्षक और चार सिपाही तैनात रहेंगे, जिनकी व्यवस्था मंडी समिति के आवासों में होगी। इससे 24 घंटे पुलिस की सक्रियता बनी रहेगी।
चोरी का खुलासा और गंदगी की समस्या
व्यापारी रामबाबू गुप्ता के आढ़त में हुई 6.35 लाख रुपये और 12 चांदी के सिक्कों की चोरी के खुलासे की मांग भी प्रमुख थी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक ने कुछ ही दिन में चोरी का खुलासा होने का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। हालांकि, हड़ताल समाप्त होने के बावजूद मंडी परिसर में अभी भी गंदगी है।