{"_id":"6a64f9b452e2943aa00a84d6","slug":"vehicle-entry-restricted-on-the-banda-atarra-badausa-chitrakoot-route-on-saturdays-and-sundays-banda-news-c-12-1-knp1100-1598650-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शनिवार-रविवार को बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शनिवार-रविवार को बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
= सावन के सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर बांदा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सावन के सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने बांदा से चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में छोटे वाहनों का भी प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
यातायात व्यवस्था के अनुसार बांदा से चित्रकूट की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अधिक भीड़ होने पर अतर्रा रोड स्थित बाईपास चौराहे से छोटे वाहनों का भी चित्रकूट की ओर प्रवेश रोक दिया जाएगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। चित्रकूट जाने वाले छोटे वाहन बांदा-बिसंडा-पहाड़ी-चित्रकूट मार्ग या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकेंगे। भारी वाहनों को केवल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बिसंडा कट तक ही अनुमति दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बांदा-बेंदाघाट (फतेहपुर), बांदा-चिल्ला (कानपुर), बांदा-हमीरपुर, बांदा-महोबा और बांदा-कालिंजर मार्ग सामान्य दिनों की तरह सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुले रहेंगे। कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने लोगों से अपील की है कि सावन के सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।