{"_id":"6a2da8148e3d0658080c38e5","slug":"video-of-je-handing-over-a-bundle-of-cash-goes-viral-talk-of-illegal-extortion-banda-news-c-212-1-bnd1007-148229-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जेई का रुपये की गड्डी देने का वीडियो वायरल, अवैध वसूली की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जेई का रुपये की गड्डी देने का वीडियो वायरल, अवैध वसूली की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 18 वीडियो में दिखा रुपयों का लेनदेन। स्त्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरैनी। ब्लॉक कार्यालय में तैनात लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का रुपये के लेनदेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती ।
बताया जाता है कि ब्लॉक कार्यालय के एक कमरे में बनाए गए करीब एक मिनट के वीडियो में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अयूब खान किसी व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि दूसरे के जो हुए हैं उनमें इतना बड़ा फर्क नहीं है, चलिए फिर दूसरे में हो जाएगा। इसके बाद जेई रुपये की गड्डी निकालकर उक्त व्यक्ति को देते नजर आते हैं।
वह व्यक्ति नोटों की गड्डी को डायरीनुमा पर्स में रखकर मेज के नीचे दबा देता है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को दिलाने तथा उनके मूल्यांकन के नाम पर ठेकेदारों से अवैध वसूली किए जाने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धनराज कोटार्य ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो के वायरल होने की जानकारी नहीं है। वहीं, अवर अभियंता अयूब खान ने मामला को पूरी तरह झूठा एवं निराधार बताया है ।