फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers blocked the Banda-Prayagraj highway after a blown transformer was not replaced for 10 days.

Banda News: 10 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने बांदा-प्रयागराज हाईवे जाम किया

Mon, 08 Jun 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Banda-Prayagraj highway after a blown transformer was not replaced for 10 days.
बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पेड़ रखकर जाम लगाए ग्रामीण। स्रोत-जागरूक नागरिक
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव में 10 दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बांदा-अतर्रा सड़क पर पेड़ रखकर जाम लगा दिया। तकरीबन दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पर मौके पर पहुंचे गिरवां इंस्पेक्टर और खुरहंड चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाया। अतर्रा एक्सईएन से बात की। बाद में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के हस्तक्षेप करने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन




बांदा-अतर्रा सड़क स्थित महुवा गांव में करीब 250 घर हैं। यहां लगा ट्रांसफार्मर बीते 10 दिन पहले फुंक गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी थी लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बांदा-अतर्रा मार्ग पेड़ रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर प्रयागराज से बांदा आने जाने वाली बसें फंस गई। कई यात्री परेशान भी हुए।
विज्ञापन




जाम की सूचना पर नजदीकी चौकी इंचार्ज खुरहंड विवेक त्रिपाठी और गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत की। गिरवां इंस्पेक्टर ने अपने फोन से एसडीएम अतर्रा से एक्सईएन दीपक सचान का नंबर लेकर बात की। इस बीच सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फोन करके आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया तब जाकर उन्होंने जाम खोला। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




महुवा गांव के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर न बदलने को लेकर जाम लगाया था। विधायक के फोन वार्ता करने और उनके समझाने से लोग मान गए थे। जाम खुलवा दिया गया है।



सुरेश सैनी



इंस्पेक्टर गिरवां।



ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट भेजा गया था, स्वीकृत होने में समय लग रहा है। महुवा में नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी।



दीपक सचान


एक्सईएन, अतर्रा।

बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पेड़ रखकर जाम लगाए ग्रामीण। स्रोत-जागरूक नागरिक

बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पेड़ रखकर जाम लगाए ग्रामीण। स्रोत-जागरूक नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed