{"_id":"6a6b908f8e1a3cf8a80e158c","slug":"villagers-protest-over-basic-needs-begin-hunger-strike-banda-news-c-212-1-bnd1007-150279-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मूलभूत जरूरतों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मूलभूत जरूरतों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अनशन शुरू
Thu, 30 Jul 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिसंडा पावर हाउस में अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। बिजली, पानी और अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांगों को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। कहा कि जब तक मांगें न मानी जाएंगी, अनशन जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के समाजसेवी पीसी पटेल के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा ग्रामीण बिसंडा पावर हाउस पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया। कहा कि गांवों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदहाल है। कई-कई दिनों तक ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है। अधिकारी समस्या दूर कराने की ओर ध्यान नहीं देते। इसके बाद वह अनशन पर बैठ गए।
ग्रामीणों ने बबेरू-बिसंडा के बीच बने 132 केवीए ग्रिड स्टेशन में सब स्टेशन की स्थापना, लाइनमैनों की संख्या बढ़ाए जाने, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने, बिसंडा में नियमित अवर अभियंता की तैनाती, गोवंश को संरक्षित कराए जाने, उर्वरक वितरण प्रणाली में संशोधन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर चंद्रकिशन सिंह, राजधर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, बृजकिशोर, छोटेलाल, गया प्रसाद, मोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।