फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers raise questions regarding the construction of the causeway; demand an inquiry.

Banda News: रपटा निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers raise questions regarding the construction of the causeway; demand an inquiry.
बरार नदी के पास बन रहे रपटा के लिए मसाला बनाते श्रमिक। संवाद
फोटो 12- बरार नदी के पास बन रहे रपटा के लिए मसाला बनाते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन




नौगंवा से कुलसारी गांव तक बनाई जा रही है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी



नरैनी। पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराए जा रहे। इससे भविष्य में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पीडब्ल्यूडी की ओर से नौगंवा गांव से बल्देव पुरवा कुलसारी तक करीब छह किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा। बरार नदी के पास बनाए जा रहे रपटे लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।




ग्रामीण लखन, रमेश, बबलू सहित अन्य लोगों ने बताया कि वर्तमान में सड़क पर गिट्टी बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान बरार नदी के पास रपटा बनाया जा रहा है। बताया कि निर्माण में बरार नाले से निकाली गई बालू का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें मिट्टी की मात्रा अधिक है। कहा कि मिट्टी मिश्रित बालू के प्रयोग से रपटा कमजोर हो सकता है और भविष्य में यह कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed