{"_id":"6a63ada2502772e445038ef6","slug":"waiting-for-rain-humidity-caused-great-discomfort-banda-news-c-12-1-knp1100-1597682-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश का रहा इंतजार, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश का रहा इंतजार, उमस ने किया बेहाल
Fri, 24 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिले में शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों का डेरा रहा। कई बार बादल घिरने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे उमस ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग बारिश का इंतजार करते रहे।
सुबह धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ा, जबकि दोपहर बाद बादल छाने से तेज धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। घरों में पंखे और कूलर भी खास राहत नहीं दे सके।
बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। धान की रोपाई का कार्य कई क्षेत्रों में प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश होने पर ही रोपाई में तेजी आएगी और फसल की बढ़वार बेहतर होगी।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को उमस के बीच पर्याप्त पानी पीने और खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।