{"_id":"6a6ce55588f06402610546c8","slug":"wall-of-mud-house-collapses-household-ruined-banda-news-c-212-1-bnd1007-150299-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कच्चे मकान की दीवार गिरी, गृहस्थी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कच्चे मकान की दीवार गिरी, गृहस्थी बर्बाद
Fri, 31 Jul 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मलबे से सामान निकालते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के गांव आबादी अरसौंड़ा में शुक्रवार को दोपहर एक कच्चे मकान की दीवार सीलन के चलते गिर गई। इससे घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गृहस्वामी ने करीब 90 हजार रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
गांव निवासी जगन्नाथ के परिवार के लोग दोपहर के समय खेत गए थे। वह बीमारी की हालत में घर पर थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
पड़ोसी रामसजीवन का छप्पर भी इसकी चपेट में आकर टूट गया और नीचे रखा सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्व प्रधान सूरजपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। मामले की जानकारी लेखपाल को दी गई है।