फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Waterlogging in Shanti Nagar due to blockage of drainage

Banda News: जल निकासी बंद होने से शांति नगर में जलभराव

Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Shanti Nagar due to blockage of drainage
फोटो 5- कस्बा बदौसा के शांतिनगर मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। संवाद
बदौसा। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने कस्बे के शांति नगर मोहल्ले के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने से पूरे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश का पानी रज्जू, बलुआ, रातू, भोली, राकेश, भोला समेत लगभग करीब एक दर्जन लोगों के कच्चे और पक्के मकानों में घुस गया।
घरों में पानी भरने से कच्चे मकानों की नींव कमजोर पड़ने लगी है और उनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, पिछले करीब 50 वर्षों से शांति नगर का वर्षा जल आम कोल गढ़िया की ओर बहकर निकल जाता था, क्योंकि वहां पर्याप्त खाली भूमि थी। लेकिन हाल के दिनों में उसी क्षेत्र में निजी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग कर चारों ओर बाउंड्रीवाल बना दी गई, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया। परिणामस्वरूप बारिश का पानी मोहल्ले में ही जमा होने लगा और सीसी रोड के दोनों ओर बने मकानों में घुस गया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि समस्या की शिकायत ग्राम पंचायत से की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed