फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wedding celebrations turn into mourning as young woman hangs herself 15 days before the wedding.

Banda News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, विवाह से 15 दिन पहले युवती ने लगाया फंदा

Thu, 04 Jun 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wedding celebrations turn into mourning as young woman hangs herself 15 days before the wedding.
बांदा। शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब विवाह से महज 15 दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के मजरा छितरी का पुरवा निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मी ने बृहस्पतिवार को सुबह अपने घर के एक कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। सुबह जब पिता उसे जगाने पहुंचे तो काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बेटी का शव छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता देशराज ने बताया कि लक्ष्मी की शादी 19 जून को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के पैकमपुर गांव में तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिजन विवाह को लेकर उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed