{"_id":"69e7d5e29ebb21e1950480b0","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-on-wedding-day-mourning-banda-news-c-212-1-bnd1018-144977-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के दिन युवती की संदिग्ध हालात में मौत, मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के दिन युवती की संदिग्ध हालात में मौत, मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 06 श्वेता। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतर्रा। जिस घर में बरात को लेकर तैयारियां चल रहीं थीं, वहां अचानक परिजनों में मातम का माहौल हो गया। विवाह की मेहंदी हाथों में लगाने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
फतेहगंज थानाक्षेत्र के डढ़वा-मानपुर गांव निवासी रामऔतार की 18 वर्षीय पुत्री श्वेता की मंगलवार को बरात आनी थी लेकिन वह डोली चढ़ने के पहले ही दुनिया से विदा हो गई। पिता रामऔतार ने बताया कि भोर में पुत्री ने पेट दर्द होने की बात कही। इस पर उसका झाड़फूंक कराया गया। तबीयत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने बताया कि श्वेता का विवाह झांसी के गुरखुरु निवासी आनंद के साथ तय हुआ था। मंगलवार को बरात आनी थी। इसे लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। बताया कि मिठाई सहित अन्य पकवान बने हुए रखे हैं। अचानक हुई घटना से घर के सभी लोग स्तब्ध हैं। कहा कि बिटिया की तबीयत कल तक ठीक थी, वह विवाह को लेकर खुश थी।
वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नहीं दिखता। मृत्यु के स्पष्ट कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद मां रुक्मणि रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जाती है। मृतका छह बहनों में सबसे बड़ी थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X