{"_id":"6a25c25238f03532bc005b67","slug":"woman-files-rape-fir-against-instagram-lover-banda-news-c-212-1-bnd1017-147892-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने इंस्टाग्राम वाले प्रेमी पर दर्ज कराई दुष्कर्म की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने इंस्टाग्राम वाले प्रेमी पर दर्ज कराई दुष्कर्म की प्राथमिकी
Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और नौ वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ के मामले में आरोप झूठे पाए गए हैं। इस मामले के बाद चर्चा में आई झांसी की महिला ने शनिवार को पुलिस जांच में पूर्व शिकायत फर्जी पाए जाने के बाद रविवार को अपने कथित प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी देने और जेवर व नकदी हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की निवासी 30 वर्षीय महिला ने नरैनी कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से नरैनी निवासी शिंकू उर्फ राजेंद्र त्रिपाठी से जान पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि चार जून को प्रेमी ने उसे फोन कर बांदा बुलाया। इसके बाद वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ बांदा पहुंची और युवक के बताए स्थान पर गई। जहां से प्रेमी शिंकू उसे नरैनी नहर के किनारे स्थित एक कमरे में ले गया, वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके सोने-चांदी के जेवर, सात हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी अपने कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं, पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा गया।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी का एक व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में उसने उसे धमकाते हुए अपने विरोधियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने का दबाव बनाया। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण वह आरोपी के कहने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि महिला के कथित प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई प्रचलित है।