फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman sleeping on a cot bitten by a snake; dies.

Banda News: चारपाई में सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत

Tue, 28 Jul 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman sleeping on a cot bitten by a snake; dies.
बांदा। चारपाई में सो रही महिला को में सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव लामा निवासी राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी मीरा (40) सोमवार की रात अपने घर में चारपाई में सो रही थी। रात के समय उसकी चारपाई में चढ़कर सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। चीख सुनकर जागे परिजन ने देखा तो सांप घर में बने बिल में घुस गया। परिजन ने रात में ही सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया।
विज्ञापन


उधर, मीरा को लेकर वह जिला अस्पताल आए, यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। उसके एक पुत्र एक पुत्री है। पति मजदूरी करते हैं। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि सांप के डसने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed