{"_id":"6a64fa3c805c3e647f0579e3","slug":"young-man-consumed-pesticide-at-midnight-died-banda-news-c-212-1-mah1012-150065-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आधी रात को युवक ने खाया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आधी रात को युवक ने खाया कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
फोटो-17-प्रमोद कुमार। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-17- प्रमोद कुमार। फाइल फोटो
- नाजुक हालत में मेडिकल कालेज लेकर आए थे परिजन
- एक महीने पहले बहन की शादी में आया था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा (बांदा)। आधी रात को अपने कमरे में लेटे युवक ने किसी बात से परेशान होकर कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत बिगड़ी तो चीख-पुकार सुनकर परिजन जग गए। उसकी हालत नाजुक देख परिजन उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे सीधे मेडिकल काॅलेज लाकर भर्ती कराया। शनिवार की सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना बिसंडा क्षेत्र के गिरधारी पुरवा निवासी प्रमोद कुमार (25) शुक्रवार की रात परिजनों के साथ बैठा था और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब 12 बजे उसकी चीख-पुकार से घरवालों की नींद खुली तो वह उसके कमरे में पहुंचे। देखा कि वह दर्द से तड़प रहा है। घरवाले उसे निजी वाहन से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया। डाक्टर ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। यह देख डाक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पिता जुगराज ने बताया कि उपचार के दौरान बेटे प्रमोद ने कीटनाशक खाने की जानकारी दी थी। उसे रात में बांदा स्थित मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया। प्रमोद ने शनिवार की सुबह पांच बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पिता जुगराज ने बताया कि 21 जून को पुत्री अंजलि की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए प्रमोद दिल्ली से गांव आया था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और अविवाहित था। प्रमोद के दो भाई व दो बहनें हैं। पिता ने बताया कि बेटा उसकी घर लौटने पर खेती-किसानी में भी मदद कर देता था। मां रतनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत होने की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।