फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man drowns in pond after washing his bike and entering the water to bathe

Banda News: बाइक धोकर नहाने उतरा युवक तालाब में डूबा

Sun, 25 Oct 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 25 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Young man drowns in pond after washing his bike and entering the water to bathe
फोटो - 11- नरेश वर्मा। फाइल
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से नरेश वर्मा (18) की मौत हो गई। वह घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब में बाइक धोने के बाद नहाने उतरा था। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवरतन वर्मा का पुत्र नरेश रविवार को अपने माता-पिता को ननिहाल ओरन के गंगापुरवा जाने के लिए बिलगांव बस स्टॉप तक छोड़ने गया था। दोपहर करीब एक बजे लौटने के बाद वह घर जाने के बजाय तालाब पहुंचा और बाइक धोने लगा। इसके बाद नहाने के लिए पानी में उतरा, तभी गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

तालाब के पास ही नहा रहे दो बच्चों ने उसे डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने दौड़कर परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश करने लगे। करीब एक घंटे बाद पड़ोसी रिंकू सिंह ने उसे खोजकर बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर माता तुलसा और पिता शिवरतन भी लौट आए। नरेश तीन भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। उसके पिता बटाई पर खेत लेकर मजदूरी करते हैं। नरेश भी पिता के काम में हाथ बंटाता था। थानाप्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
----
नहाने गई महिला की तालाब में डूबकर मौत
अतर्रा। शरद पूर्णिमा पर तालाब में स्नान करने गईं बिसंडा क्षेत्र के इटरा मिलौली गांव की सुधा सिंह (44) की गहराई में डूबकर मौत हो गई। परिवार में पति शिवविजय सिंह और बेटियां बिंदू व कुल्लू हैं।
परिजन के मुताबिक रविवार सुबह करीब पांच बजे सुधा सिंह घर से 200 मीटर दूर तालाब में स्नान करने गई थीं। वह काफी देर तक नहीं लौटीं तो उनकी तलाश की गई। बेटी बिंदू ने उनकी चप्पल और शाॅल सीढ़ियों के पास देखी। कुछ दूरी पर चूने की डिब्बी उतराते मिली।

पड़ोसी राजकुमार तालाब में उतरकर उनकी तलाश की। अचानक उनका पैर सुधा सिंह के शरीर से टकराया। उन्हें बाहर निकाल कर पीएचसी बिसंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि महिला की तालाब में डूबने से मौत हुई है। (संवाद)

फोटो - 11- नरेश वर्मा। फाइल

फोटो - 11- नरेश वर्मा। फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed