{"_id":"6a70d859ac39f1ae480c15ce","slug":"young-woman-cremated-late-in-the-evening-murder-alleged-banda-news-c-212-1-bnd1020-150455-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देर शाम किया युवती का अंतिम संस्कार, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देर शाम किया युवती का अंतिम संस्कार, हत्या का आरोप
Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/। प्रेमी युगल के जान देने के मामले में दूसरे दिन चित्रकूट में युवती का देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। युवक का कमासिन के लखनपुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया है। दोनों के पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है।
उधर, युवती के परिजन ने चित्रकूट के पहाड़ी थाने में मृत युवक के बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव फेंका गया है।
कमासिन के गांव लखनपुर निवासी शत्रुघ्न वर्मा (25) व चित्रकूट के पहाड़ी के रघुवंशीपुर निवासी राजमणि वर्मा (21) ने शनिवार की रात जहर खा लिया था। दोनों को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया था। शत्रुघ्न का शव भाई शिवनरेश व अन्य परिजन लेकर गए थे। सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
उधर, पहाड़ी थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी राजमणि वर्मा (21) 31 जुलाई को पहाड़ी सिलाई का सामान लेने गई थी। वहां शत्रुघ्न वर्मा (25) ने बाइक से बेटी को टक्कर मार दी थी। बेटी ने सीएचसी में इलाज कराया था। फिर एक अगस्त की रात को सूचना मिली कि उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न से बेटी की शादी की बातचीत चल रही थी। दहेज कम मिलने पर शत्रुघ्न के बड़े भाई शिवनरेश ने परिजन के साथ मिल कर बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया है। थाना प्रभारी निशि कांत राय ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक व युवती ने शादी न हो पाने की वजह से जहर खाकर जान दे दी है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी।
उधर, राजमणि का शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और शिवनरेश व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें समझाया और देर शाम शव का अंतिम संस्कार कराया। थानाध्यक्ष ने कमासिन थाना से संपर्क कर पूरी बात बताई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि युवती के परिजन को कमासिन बुलाया गया है। उनसे बात की जाएगी। अगर वह संतुष्ट नहीं हुए तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- --