{"_id":"6a5fb580d441cdbac3019c98","slug":"young-woman-takes-her-own-life-by-consuming-poison-distressed-by-neighbors-actions-banda-news-c-212-1-sknp1006-149914-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पड़ोसी की हरकतों से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पड़ोसी की हरकतों से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान
Tue, 21 Jul 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। पड़ोसी युवक की हरकतों से तंग आकर युवती ने बीते सोमवार दोपहर सूने घर में कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमारिया कुशल निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि बीते सोमवार को दोपहर घर में छोटी बहन रुखसाना (18) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत से घर लौटी मां रहीशा ने पुत्री की तबीयत बिगड़ते देख घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रुखसाना की नाजुक हालत देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां देर रात इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
बड़े भाई दीन मोहम्मद ने बताया कि घटना के दौरान मां और पिता खेत पर थे। वह पत्नी जुलेखा बानो के साथ सास को करंट लगने पर देखने गए थे। छोटा भाई पड़ोस में खेल रहा था। दीन मोहम्मद ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर बहन को परेशान करता रहा है। बहन के जानकारी देने पर परिजन ने युवक को कई बार समझाया भी था। इसके बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
भाई ने बताया कि मृतका तीन भाइयों के बीच इकलौती और तीसरे नंबर की थी। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।