{"_id":"6a7224408e4ec9e9f9051842","slug":"youth-dies-of-electrocution-banda-news-c-212-1-bnd1020-150478-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक की करंट से मौत
Tue, 04 Aug 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। टुल्लू पंप के तार को जोड़ रहे युवक को अचानक बिजली आने से करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मटौंध थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ निवासी मोहनी ने बताया कि उनके पति जीतेंद्र (32) मकान बनवा रहे हैं। मकान की मंगलवार को छत पड़नी थी। पानी के लिए वह सुबह टुल्लू पंप का तार जोड़ रहे थे। तभी अचानक बिजली आ गई। जिससे करंट लग गया और अचेत होकर गिर गए।
परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर चले गए। उनके एक बेटी है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह घटना की जानकारी से इनकार किया है। संवाद