फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth enters house by climbing over the roof; attempts to rape woman.

Banda News: छत फांदकर घर में घुसा युवक, महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth enters house by climbing over the roof; attempts to rape woman.
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




महिला ने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात करीब 12 बजे वह अपने घर में सो रही थी। तभी उसका पड़ोसी अमर सिंह छत के रास्ते घर में घुस आया और उसकी चारपाई पर बैठकर बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया।
विज्ञापन




महिला चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहे बच्चे और अन्य परिजन जाग गए। परिजनों को अपनी ओर आते देख आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की लेकिन उन्होंने उल्टा उसके साथ अभद्रता कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed