{"_id":"6a63acad71f0de0c420ec48a","slug":"youth-from-tindwari-dies-in-accident-in-hyderabad-banda-news-c-212-1-mah1012-150015-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हैदराबाद में तिंदवारी के युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हैदराबाद में तिंदवारी के युवक की हादसे में मौत
Fri, 24 Jul 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के गांव गजनी निवासी युवक की हैदराबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
थाना तिंदवारी क्षेत्र के गांव गजनी निवासी सुशील विश्वकर्मा (28) हैदराबाद में ठेकेदार के यहां फर्नीचर बनाने का काम करता था। गांव के राजू यादव ने बताया कि हैदराबाद में ही बाइक से ठेकेदार के यहां जाते समय सड़क हादसे में सुशील घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम सुशील का शव गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया।
शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया है। बताया कि सुशील पिछले महीने गांव आया था और भाई की शादी के बाद वापस चला गया था। सुशील, तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार पर कर्ज होने के कारण वह कमाने के लिए हैदराबाद गया था। संवाद