फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth take to the streets in support of the Jantar Mantar protest, raising slogans.

Banda News: जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा, नारेबाजी

Mon, 20 Jul 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth take to the streets in support of the Jantar Mantar protest, raising slogans.
बांदा। पेपर लीक मुद्दे और देश के युवाओं के भविष्य को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन का असर सोमवार को बांदा में देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने शहर में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कहा कि वर्तमान में युवा परीक्षाओं की अनिश्चितता, बेरोजगारी व पेपर लीक होने की घटनाओं से बहुत तनाव में हैं। दिल्ली में सोनम वांगचुक का आंदोलन और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे छात्रों का आक्रोश इसी का परिणाम हैं।
विज्ञापन

कहा कि युवा मांग करते हैं कि कोई अधिकारी या मंत्री अगर अपनी ड्यूटी और जवाबदेही सही तरीके से नहीं निभाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार जांच शुरू की जाए और दोषी मिलने पर सेवा से हटाया जाए या अनिवार्य सेवानिवृत्त दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगे और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समेत अन्य सभी भर्ती बोर्ड का एक निश्चित वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। परीक्षा के आयोजन से लेकर नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया एक समय सीमा के अंदर पूरी की जाए।

इसी तरह से नई शिक्षा नीति को इस तरह से जमीनी स्तर पर लागू किया जाए, जिससे बुंदेलखंड समेत अन्य जनपदों के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार की ठोस व्यवस्था की जाए। जिससे उनका पलायन रुक सके। प्रदर्शन के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed