फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth's body found hanging from an acacia tree.

Banda News: बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 11 Jun 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from an acacia tree.
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बछेई गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार शाम घर से एक घंटे में लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं आया। गुरुवार सुबह उसका शव गांव से करीब आधा किमी दूर खेत में लगे पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन



बछेई गांव निवासी 36 वर्षीय हुकुम सिंह बुधवार शाम किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों से कहा था कि वह एक घंटे में वापस लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में लगे बबूल के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई प्रेम सिंह ने बताया कि हुकुम सिंह बुधवार को अपने फुफेरे भाई शिवशंकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रगौली गया था और दोपहर में वापस लौट आया था। इसके बाद अचानक उसने यह कदम उठा लिया, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। थाना प्रभारी सुरेश सैनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed