फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   25,000 vehicles diverted; vehicles will not pass through the Bahraich highway today either.

Barabanki News: 25 हजार वाहन डायवर्ट, आज भी बहराइच हाईवे से नहीं गुजरेंगे वाहन

Mon, 03 Aug 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 03 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
25,000 vehicles diverted; vehicles will not pass through the Bahraich highway today either.
25 हजार वाहन डायवर्ट, आज भी बहराइच हाईवे से नहीं गुजरेंगे वाहन
बाराबंकी। श्री लोधेश्वर महादेव में सावन मेले के पहले सोमवार पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक लागू किए गए यातायात डायवर्जन का व्यापक असर रविवार को दिखाई दिया। पहले ही दिन करीब 160 रोडवेज बसें और 22 हजार बड़े वाहन प्रभावित हुए। लखनऊ से गोंडा बहराइच जाने वाले वाहन सीतापुर से गुजरे जबकि इसी हाईवे पर बाराबंकी से रामनगर के बीच छोटे वाहन भी प्रतिबंधित रहे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने इसकी कमान खुद संभाली और हाईवे पर रात में भ्रमण करते रहे। रविवार सुबह से रामनगर तिराहे पर पुलिस ने बैरियर लगाकर बहराइच हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। शहाबपुर, मसौली रानी बाजार, फतेहपुर और मोहम्मदपुर खाला में भी बैरियर लगाकर पुलिस लगातार निगरानी करती रही, ताकि कोई भारी वाहन रामनगर की ओर न जा सके। यातायात प्रभारी रामजतन ने बताया कि सोमवार को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए डायवर्जन व्यवस्था और अधिक सख्ती से लागू कराई जाएगी।
विज्ञापन

.......................................
बाराबंकी छोड़ सीतापुर से जाएंगे बड़े वाहन व बसें
डायवर्जन व्यवस्था के तहत बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रविवार और सोमवार को भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और रुपईडीहा की ओर से आने वाले ट्रकों व रोडवेज बसों को बहराइच के टिकोरा मोड़ से चलाहारी घाट होते हुए सीतापुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। वहीं लखनऊ से बाराबंकी होकर बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जाने वाले भारी वाहनों को लखनऊ से ही सीतापुर के रास्ते रवाना किया गया।
विज्ञापन

...........................
छोटे वाहन भी सफदरगंज बदोसराय ने पहुंचेंगे बहराइच
छोटे वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई। बाराबंकी से रामनगर के बीच सीधे आवागमन पर रोक लगाते हुए उन्हें अयोध्या हाईवे से सफदरगंज, बदोसराय, टिकैतनगर होते हुए चौकाघाट के पास बहराइच हाईवे पर निकाला गया। इससे कई यात्रियों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed