{"_id":"695c08858c6d275aec06188f","slug":"27-meritorious-students-selected-in-the-shrestha-examination-barabanki-news-c-315-1-brp1005-155619-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: श्रेष्ठा परीक्षा में हुआ 27 मेधावियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: श्रेष्ठा परीक्षा में हुआ 27 मेधावियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित श्रेष्ठा परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही बाराबंकी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस वर्ष जिले के 27 मेधावी छात्र-छात्राओं ने इस राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें पूरे देश में केवल 1,500 सीटें ही उपलब्ध होती हैं।
इस परीक्षा की खास बात यह है कि चयनित छात्रों को उनकी रैंकिंग के आधार पर देश के नामचीन सीबीएसई बोर्ड के निजी आवासीय स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक पूरी तरह निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। इस वर्ष की उपलब्धियों में देवा ब्लॉक का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां से सर्वाधिक 15 छात्रों का चयन हुआ है।
इसके अलावा हरख व त्रिवेदीगंज से तीन-तीन, फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर से दो-दो व बंकी और निंदुरा से एक-एक छात्र शामिल हैं।
सफलता पाने वाले मुख्य छात्रों में यूपीएस सैयारा के राजकुमार (70वीं रैंक), यूपीएस बबुरी गांव की खुशी (282वीं रैंक) और यूपीएस माधवपुर की अनामिका (743वीं रैंक) शामिल हैं। इसके अलावा महक, प्रियांशी, अमन (कंपोजिट विद्यालय टिकरिया), अंकुश, प्रियांशु, नैंसी (कंपोजिट विद्यालय सरसौंदी) का नाम भी शामिल है। यूपीएस धौरमऊ के पांच छात्रों ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस सफलता पर स्कूलों में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब ये ग्रामीण प्रतिभाएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़कर अपने सपनों को साकार करेंगी।
Trending Videos