सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   50 crore rupees rained in 24 hours, installments were sent quickly

Barabanki News: 24 घंटे में 50 करोड़ की बारिश, खटाखट भेजी गईं किस्तें

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 01 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
50 crore rupees rained in 24 hours, installments were sent quickly
विज्ञापन
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष के अंतिम 24 घंटे में विकास कार्यों के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलते ही प्रशासनिक मशीनरी फुल स्पीड में नजर आई। बजट जारी होते ही फाइलें खंगाली गईं और तत्काल किस्तें निर्गत कर दी गईं ताकि एक भी रुपया लैप्स न होने पाए।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से ठीक पहले जिले को विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि स्वीकृत हुई। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की 61 सड़कों के निर्माण के लिए 24 करोड़ 35 लाख 38 हजार रुपये मंजूर किए गए, जिनमें से छह करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई। इन सड़कों का निर्माण सूरतगंज, हैदरगढ़, निंदूरा, बनीकोडर, दरियाबाद, फतेहपुर, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, सिरौलीगौसपुर, रामनगर, हरख और मसौली ब्लॉकों के 61 गांवों में किया जाएगा। प्रत्येक सड़क की लागत 11 लाख से लेकर 1.31 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में संतुलित क्षेत्रीय विकास (पूर्वांचल निधि) योजना के तहत 49 सड़कों के इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 10 करोड़ 47 लाख रुपये की मंजूरी दी गई, जिसमें करीब पांच करोड़ रुपये की किस्त भी जारी की गई। ये सभी सड़कें छोटी दूरी की हैं और कुल मिलाकर लगभग 15 किलोमीटर लंबाई में विकसित की जाएंगी। प्रमुख स्वीकृति के तहत ब्लॉक बंकी क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या मार्ग से देवा रोड वाया गदिया होते हुए पांच किलोमीटर लंबे जसमंडा मार्ग के निर्माण के लिए 67 लाख 87 हजार रुपये मंजूर किए गए।
इसके अलावा टिकैतनगर के नगर क्षेत्र में एक सीसी रोड तथा नगर पंचायत रामसनेहीघाट में चार सड़कों के निर्माण के लिए कुल 72.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं पूर्वांचल निधि योजना के तहत ही रामनगर ब्लॉक की तीन सड़कों के लिए 68.59 लाख रुपये की मंजूरी भी अंतिम दिन जारी की गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा हेलीपैड निर्माण समेत भी कई अन्य मदों में धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed