{"_id":"6a0b76e6fcbd997090087101","slug":"94-unpaved-roads-and-two-ponds-will-be-rejuvenated-barabanki-news-c-315-1-brb1001-168119-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 94 कच्ची सड़कों और दो तालाबों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 94 कच्ची सड़कों और दो तालाबों का होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 19 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की 94 कच्ची सड़कों को पक्का करने के साथ ही जिन्हौंली वार्ड के दो तालाबों का भी कायाकल्प किया जाएगा। इन कामों में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के साथ-साथ नई नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। ये काम बरसात से पहले होने हैं।
जिन्हौंली वार्ड के दो तालाबों का जल संरक्षण के उद्देश्य से जीर्णोद्धार किया जाएगा। सड़कों के चयन के लिए दो माह पहले एक विशेष सर्वेक्षण नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह के निर्देश पर ईओ संजय कुमार शुक्ल ने एक दल गठित कर कराया था। इसमें सभी वार्ड सभासदों से भी उनके क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे।
पुराने और विस्तारित दोनों क्षेत्रों की कुल 94 कच्ची सड़कों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इन कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। अगले माह से काम शुरू हो जाएगा। इससे नागरिकों को कीचड़ और जल जमाव की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos