{"_id":"6a0b76937cfa82940a03ba6d","slug":"allopathic-treatment-in-homeopathic-clinic-notice-barabanki-news-c-315-1-slko1014-168131-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: होम्योपैथिक क्लीनिक में एलोपैथिक इलाज, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: होम्योपैथिक क्लीनिक में एलोपैथिक इलाज, नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 19 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला के कान का पर्दा फट गया। क्लीनिक का पंजीकरण होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए था लेकिन वहां एलोपैथिक इलाज किया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही पर एसीएमओ ने क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
यह घटना लखनऊ के अनौरा कला गांव निवासी हर्षित की शिकायत से सामने आई। हर्षित ने बताया कि उनकी मां छाया तीन मई को गले में दर्द पर घोसियाना स्थित राहुल के क्लीनिक गई थीं। आरोप है कि डॉक्टर ने गले के बजाय कान की सफाई की, जिससे पर्दा फट गया। महिला को तुरंत चोट की गंभीरता का अहसास नहीं हुआ।
घर लौटने पर असहनीय दर्द होने पर उन्हें लखनऊ के तिवारीगंज के डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच में कान का पर्दा फटा पाया गया और ऑपरेशन की सलाह दी गई। बाद में लोहिया अस्पताल में भी डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता ने क्लीनिक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण में पाया गया कि क्लीनिक होम्योपैथिक पंजीकृत था, पर एलोपैथिक दवाएं दी जा रही थीं। यह नियमों का घोर उल्लंघन और गलत इलाज था। एसीएमओ ने बताया कि क्लीनिक संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Trending Videos