{"_id":"6a0b7736f0744b91c20200f9","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-shiva-temples-chants-of-mahadev-echoed-barabanki-news-c-315-1-brp1005-168055-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे महादेव के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 19 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। पुरुषोत्तम माह के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोधेश्वर महादेवा में भोर से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर केे नागेश्वरनाथ मंदिर, धनोखर, सतोखर तालाब समीप स्थित सिद्धेश्वर महादेव, कैलाश आश्रम में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु गंगा जल और बेलपत्र लेकर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे। पुरुषोत्तम माह और सोमवार के विशेष संयोग के कारण मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया जलाभिषेक
रामनगर। श्री लोधेश्वर महादेवा में ब्रह्म मुहूर्त से ही जलाभिषेक शुरू हुआ जो देर रात शृंगार पूजा तक चलता रहा। एक ओर से ओम नम: शिवाय तो दूसरी ओर से हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों की भक्ति व श्रद्धा देखते ही बनी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
पूरे दिन चला दर्शन-पूजन
सिरौलीगौसपुर। महाभारत कालीन कुंतेश्वर महादेव मंदिर पर पूरे दिन दर्शन-पूजन करने का क्रम चलता रहा। हाथों में पूजा की थाल लेकर पहुंची महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर आशीष मांगा। क्षेत्र के पुणेश्वर महादेव मंदिर, मरकामऊ, जंगलेश्वर महादेव मंदिर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, हैदरगढ़ के अवसानेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ जुटी रही।

Trending Videos