सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A new initiative by the teachers' association: newspapers will enhance children's knowledge

Barabanki News: शिक्षक संघ की नई पहल, अखबार बढ़ाएगा बच्चों का ज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A new initiative by the teachers' association: newspapers will enhance children's knowledge
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला कार्यालय पर अमर उजाला अखबार हाथ में लेकर चर्चा करत
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का मुख्य विषय बच्चों के मानसिक और शैक्षिक विकास में समाचार पत्रों की भूमिका रहा।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अखबार की उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा ने बताया कि नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों की भाषा में सुधार होता है, उनका सामान्य ज्ञान बढ़ता है और समसामयिक घटनाओं के प्रति उनकी समझ विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अमर उजाला अखबार में प्रकाशित होने वाली शिक्षण सामग्री की विशेष चर्चा हुई। सिरौलीगौसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रकाशित होने वाला बच्चों का कोना स्तंभ विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में बच्चों की सोचने की क्षमता को नई दिशा देता है। जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयों में अखबार उपलब्ध कराने की पहल से छात्रों के सामान्य ज्ञान में सुधार होगा।
दरियाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि विद्यालयों में अखबार पढ़ने को एक नियमित शैक्षिक गतिविधि के रूप में अपनाया जाना चाहिए। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, गुनीत शर्मा और अनुभव कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed