{"_id":"697e66482ee977d2470f1957","slug":"entry-of-heavy-vehicles-is-restricted-on-the-ramnagar-fatehpur-road-barabanki-news-c-315-slko1012-157664-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामनगर- फ़तेहपुर मार्ग के पहले ओवर ब्रिज पर लगा हाइट गेज।
विज्ञापन
रामनगर। स्थानीय रामनगर कस्बे से फतेहपुर मार्ग पर एक गंभीर हादसे के बाद रेलवे ने पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुल से रेलवे ट्रैक पर डंपर गिरने की घटना हुई थी। अब रेलवे ने पुल के पास हाइट गेज स्थापित कर दिए हैं। इससे बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इस निर्णय से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली भी अब इस मार्ग से नहीं निकल पा रहे हैं।
26 नवंबर की रात लगभग 9:12 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर रेलवे पुल से लगभग 25 फुट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। उसी समय उसी ट्रैक से सटी दूसरी लाइन पर अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। डंपर के गिरने से तेज धमाका हुआ और लोको पायलट को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा। ट्रेन के रुकते ही घबराए यात्री बाहर निकल आए। इस हादसे में डंपर के टकराने से दोनों रेलवे ट्रैक की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे का मुख्य कारण 10 मीटर चौड़ी सड़क पर तीन मीटर का संकरा पुल बताया गया था।
रेलवे ने पुल को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित मानते हुए, दोनों ओर हाइट गेज लगा दिए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे पुल भारी वाहनों के दबाव को झेलने में सक्षम नहीं है। हाइट गेज लगने के बाद, भारी वाहनों को अब लगभग 10 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है, जिसके तहत भारी वाहन महादेवा-सूरतगंज मार्ग से होकर फतेहपुर पहुंच रहे हैं। वहीं तेलवारी गांव के रघुनाथ सिंह, अमोली कलां के हंसराज, संदीप दीक्षित, भिठौरा के राजू शुक्ला, विलखिया के मान सिंह और अनिल वर्मा ने बताया कि हाइट गेज लगने के कारण न केवल बड़े वाहन, बल्कि गन्ने से लदे किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली भी पुल पार नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों को अपना गन्ना मिल तक पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ रही है। अतरौली के राम शरण यादव और पांडेय पुरवा के नरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से स्कूली बसों को भी समस्या हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
Trending Videos