सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paralegal volunteers will be assigned to provide legal assistance

Barabanki News: विधिक सहायता के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों की लगाई जाएगी ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Paralegal volunteers will be assigned to provide legal assistance
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वन स्टाप सेण्टर का आकस्मिक निरीक्षण।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देश पर सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानी रावत ने माह मार्च में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी बैंक व बीमा कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि विधिक सहायता के लिए पराविधिक स्वयं सेवकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
Trending Videos

बैठक में बैंकों व बीमा कंपनियों को निर्देशित किया गया कि वह अधिक से अधिक एनपीए मामलों का चिन्हांकन कर नियमानुसार नोटिस भेजते हुए मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराएं। इसके बाद सचिव ने जिले के वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र पर संचालित हो रही विभिन्न सेवाओं, वहां कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति, महिलाओं व पीड़ितों को दी जा रही कानूनी, चिकित्सकीय व पुलिसीय सहायता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिविल जज ने केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं का देखा तथा वहां आई हुई महिलाओं व पीड़ितों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता एवं दक्षता के साथ कार्य किया जाए, ताकि उन्हें समय पर एवं प्रभावी सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए एक विशेष जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कारागार में रह रहे बंदियों तथा कारागार कर्मियों को कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देना था, जिससे इस रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके। इस मौके पर जेलर राजेन्द्र सिंह डिप्टी जेलर अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed