सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notices were disposed of after the lists were read out at the polling booths

Barabanki News: बूथों पर सूची पढ़ कराया गया नोटिसों का निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Notices were disposed of after the lists were read out at the polling booths
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची का पहले बूथों पर वाचन किया गया। इसके बाद नो मैपिंग को लेकर जारी नोटिसों को निस्तारण कराया गया। वहीं, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने शहर में रामसेवक यादव इंटर कॉलेज, बड़ेल विद्यालय में बने बूथों का निरीक्षण किया और नए मतदाता बनने के लिए फार्म छह जमा करने आए मतदाताओं को स्वागत किया। कहा कि जिन मतदाताओं की आयु 18 वर्ष की पूरी हो गई है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। उधर, जिले की सभी छह तहसीलों में एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार काे जिले के 2870 बूथों पर विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत सबसे पहले तैयार कच्ची मतदाता सूची को पढ़कर मतदाताओं को सुनाया गया और फिर नाम हटाने, नाम जोड़ने और नाम संशोधित करने के फार्म भरकर जमा कराए गए। इस दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस को निस्तारण मौके पर मौजूद नोडल अधिकारियों की ओर से कराया गया। एडीएम ने बताया कि नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और जारी नोटिसों का निस्तारण तेजी से कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर प्रपत्र भाग संख्या 302 में 19 लोगों को नोटिस,
फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सआदतगंज। एसआईआर प्रपत्र भाग संख्या 302 में 19 लोगों को नोटिस दिया गया। वोटर अपनी आईडी लेकर बीईओ ऑफिस परसा पहुंच रहे, वहीं पर अवनीश कुमार सोनी अपने पिताजीकी आईडी,न देने पर 22 जनवरी को नोटिस जारी हुई थी, अवनीश कुमार सोनी पुत्र स्व. रूपनारायण सोनी,सआदतगंज के निवासी थे,जिन्होंने अपनी आईडी,न देने पर नोटिस को प्राप्त किया था,बीएलओ कोमल वर्मा ने बताया,बीएलओ राम सुमरन यादव, नोटिस देते हुए, आकाश पंडा की पत्नी के मायके से कागजात अभी तक उपलब्ध न कर सकी, वहीं पर पंचायत मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य चल रहा है,
--------------------
बाक्स
मैपिंग से वंचित निराश लौटे मतदाता
सिरौलीगौसपुर। विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के अंबौर गांव के रहने वाले मनीष कुमार 2004 जन्म तिथि वाले मतदाता हैं। बताया परिवार रजिस्टर पर नाम अंकित नहीं है। मैपिंग करने के लिए तीन दस्तावेजों की आवश्यकता है, पढ़े लिखे नहीं है। कागजों के अभाव से मैपिंग नहीं हो सकी है। पिपरहा गांव की रहने वाली राजरानी ने बताया बीएलओ की लापरवाही के चलते मैपिंग कहीं गलत हो गई है। सिस्टम दोबारा नहीं ले रहा है। वापस घर जाना पड़ रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी बीडीओ संजीव गुप्ता ने बताया कि मतदाताओं की मैपिंग का कार्य चल रहा है।
बाक्स
चलाया गया विशेष अभियान
कोटवाधाम। शनिवार को एसआईआर के तहत तैयार की जा रही मतदाता सूची को अभियान के तही विशेष तिथि पर बूथों पर मौजूद बीएलओ ने पढ़कर सुनाया। दरियाबाद के जगदीशपुर पोलिंग बूथ संख्या 68 पर इसको लेकर बीएलओ सुबह से मौजूद रहे। यहां पर मतदाताओं ने पहुंच कर अपना नाम वोटर लिस्ट में देखा, वही जिन लोगों को नोटिस भेजी गई है उसका निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed